Bihar Politics: कैबिनेट का विस्तार नहीं होने पर क्या बोले Tejashwi Yadav?

Summary :

बिहार (Bihar) में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। बता दें आरजेडी नेता ने सीएम नीतीश कुमार पर विधानसभा भंग करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने ये भी सवाल किया कि आखिर अबतक मंत्रीमंडल का विस्तार क्यों नहीं हुआ। तेजस्वी यादव ने CM नीतीश कुमार पर जमकर साधा निशाना कैबिनेट विस्तार नहीं होने पर बोले तेजस्वी यादव ‘बिहार विधानसभा भंग करना चाहते हैं CM नीतीश कुमार’- Tejashwi Yadav सरकार में सब कोई और सब कुछ बेलगाम है- तेजस्वी यादव आपको बता दें तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…

बिहार (Bihar) में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। बता दें आरजेडी नेता ने सीएम नीतीश कुमार पर विधानसभा भंग करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने ये भी सवाल किया कि आखिर अबतक मंत्रीमंडल का विस्तार क्यों नहीं हुआ।

  • तेजस्वी यादव ने CM नीतीश कुमार पर जमकर साधा निशाना
  • कैबिनेट विस्तार नहीं होने पर बोले तेजस्वी यादव
  • ‘बिहार विधानसभा भंग करना चाहते हैं CM नीतीश कुमार’- Tejashwi Yadav

सरकार में सब कोई और सब कुछ बेलगाम है- तेजस्वी यादव

आपको बता दें तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार NDA से गठबंधन डील के तहत विधानसभा भंग करना चाहते हैं.” बिहार के पू्र्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आगे लिखा “लगभग एक महीना होने वाला है, लेकिन बिहार में कैबिनेट विस्तार नहीं हुआ है। BJP-JDU में अविश्वास की खाई चौड़ी हो चुकी है। तीन नंबर की पार्टी के मुखिया द्वारा विगत तीन साल में तीन बार शपथ लेने के कारण बिहार में अब शासन नाम की कोई चीज नहीं है। सरकार में सब कोई और सब कुछ बेलगाम है”

बिहार में अबतक नहीं हुआ कैबिनेट का विस्तार

दरअसल, सीएम नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग होकर एनडीए के साथ आ गए हैं, लेकिन बिहार में इस नई सरकार का मंत्रीमंडल विस्तार अब तक नहीं हुआ है। हालांकि, ये कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ने़तृत्व में चल रही इस सरकार में जल्द मंत्रीमंडल विस्तार हो सकता है। फिलहाल सीएम नीतीश कुमार की सरकार में नौ मंत्री शामिल हैं। जेडीयू सूत्रों के अनुसार, बीजेपी की ओर से मंत्रियों के नाम अभी तय नहीं किए गए हैं, इसलिए कैबिनेट का विस्तार नहीं किया जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team