Bihar: प्रिंसिपल ने क्लासरूम को ही बनाया अपना घराना, 3 कमरों में पढ़ रहे बच्चे

Summary :

Bihar:  बिहार से एक ऐसी घटना सामने आ रही है जिसके बारे में आप सुनकर चौंक जायेंगे, दरअसल यहां के चार कमरों वाले स्कूल में एक कमरे में प्रिंसिपल ने अपने रहने-खाने का इंतजाम कर रखा है। प्रिंसिपल ने कमरे को एक बेडरूम बना दिया है जिसमें बिस्तर, कंबल, तकिया, अलमारी, स्टोव, फ्रिज और टीवी उसने रखा है। आपको सुनकर हैरानी होगी की प्रिंसिपल ने स्कूल के ऑफिस को भी रसोई बना दिया है। यह मामला बिहार के जमुई जिले के खैरा ब्लॉक का बताया जा रहा है। मामले की जानकारी होने के पश्चात जिलाधिकारी स्कूल पहुंचे थे और उन्होंने…

Bihar:  बिहार से एक ऐसी घटना सामने आ रही है जिसके बारे में आप सुनकर चौंक जायेंगे, दरअसल यहां के चार कमरों वाले स्कूल में एक कमरे में प्रिंसिपल ने अपने रहने-खाने का इंतजाम कर रखा है। प्रिंसिपल ने कमरे को एक बेडरूम बना दिया है जिसमें बिस्तर, कंबल, तकिया, अलमारी, स्टोव, फ्रिज और टीवी उसने रखा है। आपको सुनकर हैरानी होगी की प्रिंसिपल ने स्कूल के ऑफिस को भी रसोई बना दिया है। यह मामला बिहार के जमुई जिले के खैरा ब्लॉक का बताया जा रहा है। मामले की जानकारी होने के पश्चात जिलाधिकारी स्कूल पहुंचे थे और उन्होंने मामले को लेकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

  • स्कूल के एक कमरे में प्रिंसिपल ने अपने रहने का इंतजाम कर रखा है
  • प्रिंसिपल ने कमरे को एक बेडरूम बना दिया है
  • प्रिंसिपल ने स्कूल के ऑफिस को भी रसोई बना दिया है
  • प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी

नहीं है प्रिंसिपल का घर

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, बरदौन में मौजूद अपग्रेडेड मिडिल स्कूल की प्रिंसिपल शीला हेम्ब्रम ने यह किया है। अपना खुद का घर न होने की वजह से उन्होंने स्कूल में ही अपना घर बना लिया है। प्रिंसिपल का स्कूल घर दूसरे गांव में अभी बन रहा है लेकिन किराये पर रहने के बजाय प्रिंसिपल ने यह कदम उठाया है। इसको लेकर गांव वालों ने प्रिंसिपल पर कई आरोप लगाएं हैं उन्होंने कहा है कि, प्रिंसिपल ने अपने घर का सभी सामान यहाँ रखा हुआ है। गांव के लोगों ने यह भी कहा कि, प्रिंसिपल का पति आये दिन शराब पीता है और स्कूल में ही रहता है। चार कमरों के इस स्कूल में 3 कमरों में ही बच्चे 50 से 60 बच्चे पढ़ रहे हैं।

सख्त कार्रवाई के निर्देश

स्कूल की प्रिंसिपल ने जिस कमरे को अपना घर बना लिया है उसकी बहुत से तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद अधिकारियों ने जांच के बाद प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई के बारे में सुनकर प्रिंसिपल हेम्ब्रम ने कहा है कि, मैंने क्लास पर अपना कब्जा नहीं जमाया है मैंने सिर्फ यहाँ तब तक रहने का सोचा था जब तक मेरा घर नहीं बन जाता लेकिन अब मैं जल्द ही यहाँ से इसे खाली कर दूंगी। मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कपिल देव तिवारी ने बोला है कि, हमें इस मामले के बारे में सुचना प्राप्त हुई है और मामले में जांच के शक्त निर्देश मिले हैं उन्होंने कहा की यदि यह सब सच हुआ तो प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk News