Stampede in baba siddheshwar nath temple: बिहार के जहानाबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है। बाबा सिदेश्वर नाथ के मंदिर में भगदड़ मच गई, जिसमें तीन महिलाओं समेत सात श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। करीब 35 घायल श्रद्धालुओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
दरअसल, बिहार के मखदुमपुर प्रखंड के वाणावर पहाड़ पर स्थित बाबा सिदेश्वर नाथ मंदिर में एक दुखद घटना घटी है। सावन के महीने में शिव के दर्शन के लिए सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे थे, तभी अचानक भगदड़ मच गई। हादसे में तीन महिलाओं सहित सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि 35 से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



