Student Application viral : जब बच्चों को छुट्टी की जरुरत होती है तो वो अपने स्कूल की प्रिंसिपल को एक लीव एप्लीकेशन लिखते हैं। जिसमें वो छुट्टी लेने का कारण स्पष्ट करते हैं और इसके लिए विनती करते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे आवेदन पत्र तो कुछ और ही कह रहे हैं। ऐसा इसलिए क्यों कि इन दिनों एक अनोखा लीव एप्लीकेशन वायरल (Student Application viral) हो रहा है, जिसे पढ़कर कोई भी अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पा रहा है। आखिर क्या हैं इस एप्लीकेशन में, चलिए जानते हैं
7वीं कक्षा के छात्र ने लिखा एप्लीकेशन
View this post on Instagram
Courtesy : @rolex_0064
दरअसल वारयरल हो रही एप्लीकेशन (Student Application viral) 7वीं कक्षा में पढ़ रहे राकेश नाम के छात्र का है। इस एप्लीकेशन लेटर में स्टूडेंट ने पहले तो सभी रूल को फॉलो किया है। फिर इसके बाद उसने लिखा “डियर मैम, मैं स्कूल नहीं आऊंगा”। इसके आगे लिखा है “नहीं आऊंगा, नहीं आऊंगा”। आगे भी इसी बात को फिर से दोहराते हुए लिखा “आऊंगा ही नहीं मैं”। इसके बाद इस स्टूडेंट ने तारीख लिखकर अपने हस्ताक्षर भी किए हैं। इस एप्लीकेशन को देखकर ऐसा लग रहा है कि बच्चा स्कूल आने से काफी फ्रस्ट्रेट हो चुका है।
लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट
सातवीं कक्षा के बच्चे का लीव एप्लीकेशन कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे इंस्टाग्राम पर rolex_0064 के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 31.3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कई लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। कमेंट में एक यूजर ने लिखा, ‘कुछ भी हो, बच्चे की हैंडराइटिंग कमाल की है’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘प्रिंसिपल अभी भी सदमे में है’। तो वहीं किसी अन्य यूजर ने लिखा, ‘राकेश को 21 तोपों की सलामी’


Download Android App
Download iOS App



