बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मोस्ट वांटेड गैंगस्टर अयूब खान को पूर्णिया से गिरफ्तार किया है। अयूब खान और उसका छोटा भाई रईस सीवान के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैं। ये कुख्यात खान बंधुओं का गैंग चला रहे हैं और बड़े पैमाने पर जमीन हथियाने से जुड़े मामलों में शामिल हैं।
एसटीएफ खान बंधुओं की तलाश में था क्योंकि सात नवंबर, 2021 को सीवान से तीन व्यक्ति रहस्यमय तरीके से गायब हो गए थे। सूत्रों ने कहा है कि उनके लापता होने के लिए वे ही जिम्मेदार हैं। पीड़ितों के परिवार वालों ने भी अयूब और रईस खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। बिहार एसटीएफ के एक अधिकारी ने कहा, हमें एक सूचना मिली कि अयूब खान अपने परिवार के सदस्यों के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए गंगटोक गया था।
नतीजतन, हमने पूर्णिया में वाहन जांच अभियान तेज कर दिया। अयूब और उसके परिवार के सदस्यों को शनिवार की रात पूर्णिया की चेक पोस्ट पर पकड़ा गया, जब वे मुजफ्फरपुर लौट रहे थे। अयूब और रईस खान बाहुबली नेता मोहम्मद शाहबुद्दीन के मुख्य शूटर के रूप में जाने जाते हैं। हालांकि, उन्होंने शाहबुद्दीन के खिलाफ विद्रोह कर दिया था और अपना एक नया गिरोह बना लिया था।


Download Android App
Download iOS App



