छपरा : बिहार के सारण जिले में शनिवार को भाकपा नेता कन्हैया कुमार के काफिले पर पथराव किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई, जब काफिला कोपा बाजार में छपरा-सीवान मुख्य मार्ग से गुजर रहा था। सूत्रों ने बताया कि 20-25 युवकों ने काफिले पर पथराव किया।
कोपा के थाना प्रभारी शिवनाथ राम ने कहा कि घटना में कन्हैया कुमार को कोई चोट नहीं आयी है। हालांकि, काफिले में शामिल एक वाहन की खिड़की के कांच टूट गए। उन्होंने कहा कि हमले के पीछे किसका हाथ है, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है। उन्होंने यह भी कहा कि हमलावर मौके से भागने में सफल रहे।


Download Android App
Download iOS App



