बिहार : कड़ी सुरक्षा के बीच कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह

Summary :

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह भी दिख रहा है। ठंड के बावजूद कई मतदान केंद्रों पर सुबह ही मतदाता पहुंच गए, इस कारण मतदाताओं की लंबी कतार मतदान केंद्रों पर देखी जा रही है।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक उपचुनाव के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। मतादाताओं के अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए 320 मतदान केंद्र बनाए गए । कुढ़नी विधानसभा उप चुनाव में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों और निर्दलीय कुल 13 उम्मीदवार हैं, जो इस चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं।
AIMIM ने मुर्तजा अंसारी को चुनावी मैदान में उतारा 
इस क्षेत्र में मतदाता सुबह 7 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इस उपचुनाव में महागठबंधन की ओर से चुनावी मैदान में उतरे मनोज कुशवाहा और भाजपा के प्रत्याशी केदार प्रसाद गुप्ता के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। हालांकि मुकेश सहनी की वीआईपी और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम के उम्मीदवार भी मैदान में हैं। मुकेश सहनी ने नीलाभ कुमार को मैदान में उतारा है, जबकि एआईएमआईएम ने मुर्तजा अंसारी को चुनावी मैदान में उतारा है।

Desk Team