Bihar: बिहार के हाजीपुर जिले में मगंलवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक वार्ड पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सदर थाना क्षेत्र के दिग्गी कला पश्चिमी की है।
बदमाशों ने वार्ड पार्षद को मारी गोली
बिहार में आए दिन अपराध बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला हाजीपुर से सामने आ रहा है, जहां देर रात बाइक सवार ने एक वार्ड पार्षद की गोली मार दी। गोली मारने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे गांव से लोग वार्ड पार्षद को सदर अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वार्ड संख्या 5 निवासी चंद्रिका राय के पुत्र पंकज राय की मौत
मृतक की पहचान वार्ड संख्या 5 निवासी चंद्रिका राय के पुत्र पंकज राय के रूप में हुई है। पंकज राय वार्ड 5 के पार्षद थे। वह पहली बार वार्ड पार्षद बने थे। घटना के बाद सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई। एसपी हरकिशोर राय ने बताया, “घटना रात आठ बजे के आसपास हुई, जब मोटरसाइकिल सवारों ने वार्ड नंबर 5 के वार्ड पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी। हम फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं और परिवार से भी पूछताछ की है। आगे की कार्रवाई जारी है।”
एक पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाश
जानकारी के मुताबिक, एक पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाश एक कपड़े की दुकान पर पहुंचे जहां पार्षद पहले से बैठे थे। उन्होंने पंकज राय पर गोली चलानी शुरू कर दी। बदमाशों ने करीब कई गोलियां चलाईं जिनमें तीन वार्ड पार्षद को लगी।
आरोपियों की तालाश कर रही है पुलिस
इस वारदात के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी के अलावा सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश और कई थाना के पुलिस पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिवार वालों से घटना की जानकारी ली।


Download Android App
Download iOS App





