बिहार महिला कांग्रेस की पूर्व उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेत्री मंजूबाला ने अपने जन्मदिवस पर बच्चों के बीच मिठाइयां और कपड़े बांटी।कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कांग्रेस विचारधारा को जन जन तक पहुचाने का संकल्प भी लिया। बच्चों के बीच मिठाई और कपड़े बांटते हुए उन्होंने चाचा नेहरू की कहानी भी सुनाई।उन्होंने बच्चो की पढ़ाई पर अभिवावकों से बात चीत की।किसी भी तरह की समस्या होने पर उनसे सीधे बात करने का आग्रह भी किया।उन्होंने अभिवावकों से कहा बच्चों के समुचित विकास का एक मात्र रास्ता शिक्षा ही है।इसलिए बच्चों को शिक्षित करना जरूरी है।
आपको बता दें बिहार में एमएलसी के चुनाव होने है और कयासों के बाजार गर्म है कि इस बार काँग्रेस लड़की हूं लड़ सकती हूं कि तर्ज़ पर मंजूबाला पाठक को चुनाव लड़ा सकती है।पिछले एक दशक से मंजूबाला महिलाओं,बच्चियों और किसानों की लड़ाई लड़ती रही है।इस बाबत जब मंजूबाला पाठक से चुनावो समन्धित सवाल किया तो उनका कहना था पार्टी उन्हें जो भी निर्देशित करेगी वो उसे करेंगी।उनकी आस्था काँग्रेस पार्टी से जुड़ी है।साथ ही वो अपने बाबु धाम ट्रस्ट के माध्यम से गतीबों, दलितों और किसानों के बिच पिछले एक दशकों से अधिक समय से काम करते आ रही हैं।मंजुबाला पाठक ने अपने जन्मदिन से कुछ ही दिन पूर्व किसानो के फसलों के मुवावजे के लिए बिहार सरकार से मांग की हैं।साथ ही वो जल्द लडकियों के लिए अपने जन्मदिन के अवसर पर बालिका स्वावलंबन कार्यक्रम बृहत रूप से करेंगी।उनका मानना हैं कि आधी आबादी को विकसित कर ही देश का विकास किया जा सकता है।


Download Android App
Download iOS App



