जन सुराज पदयात्रा के दौरान वैशाली के हाजीपुर में मीडिया संवाद के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में आज सरकार की जवाबदेही खत्म हो गई है। सरकार को समझ आ गया है कि वो कुछ करे न करें लोग उनको वोट करते रहेंगे। सरकार की आज नियत खराब है या उनके पास किसी काम को करने के लिए नियति नहीं है, इसके बारे आज जनता भी समझ नहीं पा रहे हैं। लोकतंत्र में 5 वर्ष का नियम इसलिए बना है ताकि जो नेता वोट लेकर आपके लिए काम नहीं कर रहे हैं, उन्हें आप अगली बार जीत कर आने का दौबारा मौका न दें। नेता के अंदर से डर खत्म हो गया है उन्हें पता चल गया है कि जाती और धर्म के नाम पर उन्हें वोट मिल जाएगा इसलिए वो काम करने का इरादा छोड़ दिए हैं। आज BJP के नेता काम क्यूँ नहीं करते? आज BJP के नेता इसलिए काम नहीं करते क्यूँ की उन्हें पता है कि उन्हें मोदी जी के नाम पर वोट मिल जाएगा। अगर कोई आपको पहले ही बता दे कि आपको परीक्षा में 90 प्रतिशत आएगा तो आप क्यों पढ़ना चाहेंगे।
भाजपा के सांसद इसलिए काम नहीं करते क्योंकि उन्हें पता है कि मोदी के नाम पर वोट मिल ही जाएगा: प्रशांत किशोर
Summary :
जन सुराज पदयात्रा के दौरान वैशाली के हाजीपुर में मीडिया संवाद के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में आज सरकार की जवाबदेही खत्म हो गई है


Download Android App
Download iOS App



