पटना : कमलनाथ के बयान को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा, पटना महानगर अध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में कारगिल चौक पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को नाले के पानी से नहला कर जूता मारने का कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि इस तरह का बयान बिहार के लोगों का अपमान है।
मीडिया प्रभारी जय प्रकाश ने बताया कि कांग्रेस शुरू से क्षेत्रीयता, जातीयता, सांप्रदायिकता के आधार पर जनता को बांटकर शासन करती रही है। एक तरफ़ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रतिदिन संविधान बचाने का प्रलाप करते हैं और वही उनके मुख्यमंत्री क्षेत्रीयता को बढ़ावा देने की बात कर रहे हैं। मौक़े पर महामंत्री संतोष यादव, उपाध्यक्ष अनिकेत झा, शशि शेखर कोषाध्यक्ष साहिल सिंह मंत्री अर्जुन चंद्रवंशी, भोलू कुमार प्रवक्ता डॉ संजय, अमित गोलू , राहुल जी, अशोक राय राहुल आनंद, अंकित यादव, संतोष आदि उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



