ललन सिंह पर बीजेपी का पलटवार, कहा- जल्द जेडीयू का होगा राजद में विलय

Summary :

बिहार की सियासत में पिछले कुछ दिनों से लगातार उथल-पुथल मची हुई है। जेडीयू बीजेपी एक- दूसरे पर हमला करने का एक मौका नहीं छोड़ती है।

बिहार की सियासत में पिछले कुछ दिनों से लगातार उथल-पुथल मची हुई है। जेडीयू बीजेपी एक- दूसरे पर हमला करने का एक मौका नहीं छोड़ती है। खासतौर पर जब से बीजेपी द्वारा नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा को बनाया गया है, तब से वो नीतीश कुमार से लेकर जेडीयू पर हमला करने का एक मौका नहीं छोड़ते है। इस बीच पिछले दिनों ललन सिंह ने आरएसएस और पीएम नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद आज विजय सिन्हा ने जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को चेतावनी दी है।
पीएम पर ना करे टिप्पणी तो बेहतर है : विजय सिन्हा 
दरअसल पिछले दिनों ललन सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को बहरूपिया डुप्लीकेट जैसे शब्दों से संबोधित किया था, जिसके बाद से ही बीजेपी द्वारा ललन सिंह की आलोचना की जा रही है। उनपर निशाना साधा जा रहा है। अब विजय कुमार सिन्हा ने भी उन्हें चेतावनी देते हुए कहा, प्रधानमंत्री किसी पार्टी का पीएम नहीं होता है। बल्कि पूरे देश का प्रधानमंत्री होता है। उनके लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग करना काफ़ी गलत है। ललन सिंह को तत्काल प्रभाव से माफी मांगनी चाहिए और दोबारा ऐसा बयान देने से बचना चाहिए। वो RSS या पीएम पर ना बोले तो बेहतर है।’
जेडीयू का होगा राजद में विलय : विजय सिन्हा 
बता दें, विजय कुमार सिन्हा ने यह भी दावा किया की जिस तरह से ललन सिंह राजद की तारीफ़ कर रहे है। उसे देखते हुए यही लग रहा कि जल्द वो जेडीयू का राजद में विलय करा देंगे। इसके साथ ही उनका कहना यह भी था कि जल्द सीएम नीतीश कुमार सीएम पद से हटेंगे और तेजस्वी को सीएम बनाया जाएगा। 
सीएम ने भी बीजेपी पर साधा था निशाना 
हम आपको बता दें, सीएम नीतीश ने भी पिछले दिनों बीजेपी पर निशाना साधा था और कहा, ”ये बीजेपी वाला लोग सब आलतू-फालतू बात करता है। इनको देश के भलाई से कोई मतलब नहीं है। ये सब झगड़ा लगाना जानता है। ये लोग समाज में लड़ाई- झगड़ा लगवाता है। बीजेपी वाले चाहते हैं कि किसी तरह से झगड़ा इतना बढ़ जाए कि सब लोग परेशान हो जाएं। लेकिन हम लोग ऐसा होने नहीं देंगे। वो अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सकते है।’

Desk Team