पटना : पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह सपा प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र प्रसाद यादव ने पार्टी कार्यालय में कार्यकत्ताओं का आह्वान किया कि भाजपा का 4 साल वादाखिलाफी बेमिशाल है, एनडीए सरकार का अगामी वर्ष 2019 चुनाव में सुफड़ा साफ होना तय है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुणा करने के बजाय डीजल महंगा होने से किसानों के खेत की जोताई खर्च दो गुणा हो गया।दूसरी तरफ आम लोगों का भू-लगान राजस्व एक हजार गुणा बढ़ाकर जजिया टैक्स लगा दिया गया है। किसानों के कृषि उपज का समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है।
अभी तक क्रय केन्द्र भी संचालित नहीं हो पाया है। किसानों को अपना धन औने-पौने दामों में बेचने के लिये मजबूर होना पड़ रहा है। सपा पूरे प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर चौध्री चरण सिंह की जयन्ती के पूर्व अपराह्न में 22 दिसम्बर 2018 को किसान संघर्ष दिवस के रूप में मनायेगी और सभी जिला मुख्यालयों पर किसानों की समस्याओं को लेकर जेल भरो आन्दोलन चलायेगी। किसान-मजदूर-नौजवान तथा गरीब विरोधी एनडीए सरकार का पोल खोल अभियान चलायेगी।


Download Android App
Download iOS App



