बिहार की राजधानी पटना में BPSC परीक्षा का विरोध कर रहे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को अब BPSC ने कानूनी नोटिस भेज दिया है। दरअसल जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया था कि BPSC परीक्षा में धांधली होती है औऱ एक पोस्ट 30 लाख से लेकर 1.5 करोड़ तक बेची जाती है। इन आरोपों के कारण प्रशांत किशोर को BPSC ने नोटिस भेज दिया है और आरोपों को सही साबित करने के लिए सात दिन का समय दिया है।
BPSC आयोग पर लगाया था आरोप
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने BPSC में करोड़ो रुपयों की धांधली का आरोप लगाया था। इन आरोपों के कारण BPSC आयोग ने बड़ा एक्शन लिया है औऱ प्रशांत किशोर से सात दिनों के अंदर सबूत देने के लिए कहा है। यह नोटिस पटना हाईकोर्ट के वकील संजय सिंह ने भेजा है, नोटिस के साथ ही BPSC ने प्रशांत किशोर द्वारा करोड़ों की धांधली का आरोप लगाते हुए विडियो भी भेजी है।
सबूत पेश ना करने पर होगी कानूनी कार्रवाई
BPSC की तरफ से नोटिस भेजा गया औऱ सात दिनों तक आरोपों के सबूत ना पेश करने पर कानूनी कार्रवाई होगी। BPSC आयोग यह मानेगा कि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आयोग की छवी को खराब करने के लिए आपराधिक साजिश रची थी।


Download Android App
Download iOS App




