BSEB 12th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कार दिया है। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रिजल्ट आज दोपहर 1:40 बजे के बााद घोषित किया है। यह लगातार 8वीं बार है जब बिहार बोर्ड ने भारत में सबसे पहले नतीजे घोषित किए हैं। बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामने आया कि बिहार की बेटियों का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा।
इस साल बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 85.19% परीक्षार्थी पास हुए हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि बोर्ड ने सिर्फ 25 दिनों के अंदर ही रिजल्ट तैयार कर लिया। आनंद किशोर और उनकी टीम की इस फुर्ती की सराहना करते हुए बताया गया कि तकनीक के बेहतरीन इस्तेमाल और पारदर्शी तरीके से परीक्षा संचालन ने यह मुकाम हासिल करने में मदद की।
Bihar Board 12th Result 2026: 86.23% छात्राएं पास

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों का असर रिजल्ट में भी देखने को मिल रहा है। जहां छात्रों का पास प्रतिशत 84.09% रहा, वहीं छात्राओं ने बाजी मारते हुए 86.23% सफलता दर के साथ आगे बढ़कर बेहतर प्रदर्शन किया। इस साल साइंस स्ट्रीम में आदित्य प्रकाश और बाकी दोनों यानी आर्ट्स स्ट्रीम में साक्षी कुमारी व कॉमर्स में गया की अदिति कुमारी ने टॉप किया है।
BSEB 12th Result 2026: इस साल रहे 26 टॉपर्स, जिसमें 19 लड़कियां
इस साल तीनों संकायों (Art, Science, Commerce) में कुल मिलाकर 26 टॉपर्स रहे। इन 26 टॉपर्स में से 19 लड़कियां हैं, जो ये बताती है कि बिहार कि बेटियां अब किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।आर्ट्स और कॉमर्स दोनों ही संकायों में छात्राओं ने बिहार में टॉप किया है, जबकि साइंस में एक छात्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
बोर्ड ने जोर देकर कहा कि सबसे पहले रिजल्ट जारी करने का मुख्य उद्देश्य छात्रों का भविष्य सुरक्षित करना है। जल्दी रिजल्ट आने से छात्र अब देश-दुनिया के किसी भी विश्वविद्यालय में समय पर एडमिशन के लिए आवेदन कार सकेंगे। जो भी छात्र किसी कारणवश पास नहीं हो पाए, उन्हें भी निराश न होने की सलाह दी है। उनके लिए जल्द ही कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।






















