भागलपुर : डिप्टी मेयर राजेश वर्मा ने कहा कि वर्ष 2020 तक भारत पूरे विश्व में सबसे युवा देश होगा, इस वर्ष तक भारत के कुल जनसंख्या की औसत आयु 29 वर्ष होगी। यानी हमारे भारत राष्ट्र जो विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है उनका नेतृत्व हम युवाओं को ही करना है। प्राचीन काल से ही ज्ञान ध्यान की धरती बिहार पर अनेकोंनेक महापुरुषों ने जन्म लिया है और भारत का नेतृत्व कर मान और सम्मान बढ़ाया है।
आज राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु बिहार एवं अन्य प्रदेशों से हजारों युवा भागलपुर के सेंडिश कंपाउंड मैदान में एकत्रित हुए जहां उनकी ऊर्जा को सही दिशा एवं दशा दिखाने के लिए राष्ट्रीय स्तर के कई मोटिवेशनल स्पीकर मौजूद थे।
उन्होंने बताया कि मैं युवाओं के महासम्मेलन अंग युवा महोत्सव के आयोजन पर मुझे मिले आमंत्रण एवं वहां मिले असीम स्नेह के लिए अंग युवा महोत्सव के भाई शशीष तिवारी, अनुराग जी एवं देवोज्योति जी सहित तमाम आयोजकों का हृदय से आभार और धन्यवाद व्यक्त करता हॅू। साथ ही अंग प्रदेश के तमाम युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हॅू।


Download Android App
Download iOS App



