सीतामढ़ी : बिहार में पांचवां चरण के चुनाव में सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी अर्जुन राय, एनडीए के जदयू प्रत्याशी सुनील कुमार उर्फ पिन्टू एवं निर्दलीय प्रत्याशी अमित चौधरी उर्फ माधव चौधरी ने क्षेत्र में जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया एनडीए प्रत्याशी को जीताने के लिए स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुजफ्फरपुर में चुनावी कार्यक्रम को संबोधित कर चुके हैं।
वहीं महागठबंधन प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एवं रालोसपा सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने जगह-जगह जाकर महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इस क्षेत्र में कुल छह विधानसभा- रिगा, बथनाहा, परिहार, सुरसंड बाजोपट्टी, सीतामढ़ी, रून्नीसैदपुर है। इस लोकसभा क्षेत्र में कुल 1,57,4,914 मतदाता है जिसमें महिला मतदाता 742,544 तथा पुरूष मतदाता 832,370 मतदाता है।
आज देखा जाये तो विकास पर जाति समीकरण भारी पड़ रहा है। जाति आधारित यादव लगभग 5 लाख, मुसलमान 25 हजार, अल्पसंख्यक 2.25 लाख, भूमिहारर 2.30 लाख, वैश्य समामुदाय 2 लाख, मल्लाह 1.10 लाख, दलित महादलित 3.60 लाख, कुशवाहा 2 लाख है। जाति समीकरण के आधार पर जिस प्रत्याशी को यादव, महादलित, कुशवाहा और भूमिहार का समर्थन होगा वही भारी बहुमत से जीत हासिल करेगा।
निर्दलयी प्रत्याशी अमित चौधरी क्षेत्र भ्रमण के दौरान कहा कि अगर सीमाढ़ी की जनता ने हमें अपने अपना आशीर्वाद रूपी वोट हमारे पक्ष में देते हें तो माता जानकी की धरती को विश्व स्तर पर ले जाऊंगा साथ ही युवाओं के पलायन को रोकने का काम करूंगा। पंजाब केसरी के संवाददाता ने जब क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगो ने बताया कि एनडीए प्रत्याशी सुनील कुमार उर्फ पिन्टू बिहार सरकार के मंत्री रहे चुके हैं लेकिन उन्होंने दूर-दराज वाले क्षेत्र के लोगों के बीच अपनी लोकप्रियता नहीं बना पायें हैं।
बाजोपट्टी में महिलाओं ने कहा कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने महिलाओं हेतु शक्ति के रूप में महिला सशक्तिकरण योजना लागू की, जिससे आज महिलाएं सशक्त हुई है। पंचायत स्तर पर मुख्यमंत्री ने अतिपिछड़ारें को ताकत देने का काम किया है। इसी तरह छात्रों के लिए मुख्यमंत्री ने साइकिल योजना चलाकर छात्रों का दूर दराज स्कूल जाने के लिए साइकिल देने का काम किया।
दलित महिला नीलम कुमारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के सराहनीय कदम शराबबंदी कानून को लागू करने से हमारे जैसे परिवार आज खुशहाल है। पहले हमारे अभिभावक शराब पीकर अपनी सारी कमाई का पैसा शराब में ही उड़ा देते थे। आज मुख्यमंत्री की ही देन है हमारा घर परिवार खुशहाल है। इसी तरह कुछ लागों ने बताया कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को जबरदस्ती भाजपा वालों ने फंसाने का काम किया। पांचवा चरण 6 मई तदान होगा तथा जनता की अदालत का फैसला 23 मई को होना है।


Download Android App
Download iOS App



