पटना : बिहार के पथ निर्माण मंत्री नन्द किशोर यादव ने कहा है कि भागलपुर में गंगा नदी पर बिक्रमशिला सेतु के समानान्तर नये फोर लेन पुल के निर्माण को केन्द्र सरकार ने हरी झंडी दे दी है। इसके निर्माण पर 1726 करोड़ रुपये के व्यय का अनुमान है।
श्री यादव ने आज बताया कि भागलपुर में गंगा नदी पर बिक्रमशिला पुल के समानान्तर फोर लेन वाले पुल के निर्माण की योजना के रेखांकन एलाईंटमेंट पर हुई उच्चस्तरीय बैठक में केन्द्रीय सडक़, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के स्तर पर मंजूरी प्रदान की है। पुल का निर्माण वर्तमान बिक्रमशिला सेतु के समानान्तर पूरब दिशा की ओर होगा। इसके लिए आवश्यक 51 एकड़ भूमि का अर्जन राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है जिसके लिए भागलपुर के समाहत्र्ता ने कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है। रेखांकन एलाईंटमेंट के अनुमोदन के बाद अब इस योजना की निविदा प्रक्रिया प्रारम्भ की जाएगी। इस पुल के बन जाने से ने केवल दक्षिण बिहार बल्कि झारखण्ड की उत्तर बिहार से कनेक्टिविटी और बढ़ जाएगी।
श्री यादव ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा बिक्रमशिला सेतु के समानान्तर नये फोर लेन पुल बनाने की योजना प्रधानमंत्री के विषेष पैकेज में शामिल की गयी है। इसके लिए नवगछिया से भागलपुर और भागलपुर से हंसडीहा पथांश को राष्ट्रीय उच्च पथ में भी अधिसूचित किया गया है। भागलपुर में गंगा नदी पर बिक्रमशिला सेतु के समानान्तर बनने बाले इस पुल की लम्बाई 4.367 कि.मी. होगी। गंगा नदी के दोनो ओर पहुंच पथ की कुल लम्बाई 9.942 कि.मी. होगी जिसमें भागलपुर की ओर से 0.969 और नवगछिया की ओर से 8.964 कि.मी. है।


Download Android App
Download iOS App



