पटना: राष्ट्रीय लोक जनता दल द्वारा आयोजित चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती समारोह पटना के बापू सभागार में कल 28 मार्च को आयोजित है. समारोह में राज्य के सभी 38 जिलो से लगभग तीस हजार से ज्यादा पार्टी कार्यकर्त्ता शामिल होंगे. उक्त आशय की जानकारी कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी ई० शम्भू नाथ सिन्हा एवं रामपुकार सिन्हा ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है. उन्होंने बताया की इस जयंती समारोह का उद्घाटन राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारत सरकार के पूर्व मंत्री माननीय उपेन्द्र कुशवाहा जी दीप प्रज्वलित कर सम्राट अशोक महान के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर करेंगे. इस सम्बन्ध में कार्यक्रम की सारी तैयारी पूरी कर की गई है. कार्यकर्ताओं के स्वागत के लिया पूरे पटना शहर को पोस्टर, बैनर एवं होडिंग से सजाया गया है, शहर में 101 तोरण द्वार लगाये गए है. लगभग दस हज़ार कार्यकर्ता 27 तारीख के रात्रि में ही पटना पहुच रहे है. जिनके ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था दस विभिन जगहो पर की गई है. पार्टी निर्माण की दिशा में यह सम्मेलन न सिर्फ ऐतिहासिक रहेगा बल्कि आने वाले समय में यह बिहार की राजनीति की दशा एवं दिशा को निर्धारित करेगा।
ऐतिहासिक होगी चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती समारोह : रालोजद
Summary :
पटना: राष्ट्रीय लोक जनता दल द्वारा आयोजित चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती समारोह पटना के बापू सभागार में कल 28 मार्च को आयोजित है. समारोह में राज्य के सभी 38 जिलो से लगभग तीस हजार से ज्यादा पार्टी कार्यकर्त्ता शामिल होंगे. उक्त आशय की जानकारी कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी ई० शम्भू नाथ सिन्हा एवं रामपुकार सिन्हा ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है


Download Android App
Download iOS App



