Chandan Mishra Murder : बिहार की राजधानी पटना स्थित पारस अस्पताल में उपचाराधीन कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा (Chandan Mishra Murder) की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस के हाथ कुछ तस्वीरें लगी हैं। अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज से कुछ तस्वीरें प्राप्त की गई हैं। तस्वीरों में अपराधी बाइक पर सवार होकर हाथ में बंदूक लहराते नजर आ रहे हैं। बाइक पर तीन लोग सवार हैं और उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है।
सीसीटीवी में दिखी शूटर्स की गुंडई
पुलिस के मुताबिक, यह तस्वीर शायद वारदात को अंजाम देने के बाद की है। पुलिस ने बताया कि अभी वो इस मामले की गहराई से जांच करने के लिए अन्य सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है, ताकि मामले के संबंध में अन्य जानकारी जुटाई जा सके। इस घटना में संलिप्त मुख्य अपराधी की पहचान तौसीफ बादशाह के रूप में हुई है, जो फुलवारी शरीफ का रहने वाला है। वह पेशे से कॉन्ट्रैक्ट किलर है। इस घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए भी कई इलाकों में छापेमारी जारी है।

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि तौसीफ ने अपनी पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया या किसी ने उसे ऐसा करने के लिए सुपारी दी थी। इसके अलावा, तौसीफ पर आर्म्स एक्ट के तहत भी मामले दर्ज हैं। ऐसी स्थिति में पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या तौसीफ उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में शूटर की व्यवस्था करता था। वारदात में शामिल सभी हत्यारोपियों की पहचान कर ली गई है।
सभी शूटरों की हुई पहचान
तौसीफ के अलावा इसमें आकिब मलिक, सोनू, कालू उर्फ मुस्तकीम और भिंडी उर्फ बलवंत सिंह भी शामिल है। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने खुद जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि इस वारदात में संलिप्त सभी अपराधियों की पहचान कर ली गई है। सभी की हिस्ट्री खंगाली जा रही है। सभी के लोकेशन के आधार पर उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। बता दें कि पटना के पारस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की 17 जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में 5 शूटर्स दिखे थे। इन्हें तौसीफ बादशाह लीड कर रहा था।
ये भी पढ़ेंः- कौन है तौसीफ बादशाह? जो नामी स्कूल में पढ़ा और बना सुपारी किलर, पुलिस जुटी तलाश में


Download Android App
Download iOS App




