पटना : प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य सरकार सर्वोच्च न्यायालय में नियोजित शिक्षको के पक्ष में मजबूत पक्ष न रखा जिसके कारण शिक्षको की लड़ाई कमजोर पड़ गयी। नीतीश कुमार ने बिहार के नियोजित शिक्षकों के विरोध में केस लड़ा और मोदी सरकार की कानूनी सहायता से उन्हें केस में हरवाया।
नीतीश-मोदी की निरंकुशता और मिलीभगत से आज बिहार के 3.5 लाख शिक्षकों के बीच समान काम के लिए समान वेतन नहीं मिलने से शोक का लहर है। नीतीश कुमार ने शिक्षकों को अपमानित कर ठग लिया। इससे शर्मनाक क्या हो सकता है।
नीतीश-मोदी ने खरबों करोड़ लुट कर भागने वाले पूंजीपतियों पर कोई कारवाई नहीं किया वहीं बिहार के भविष्य को पढ़ाने और आत्मनिर्भर बनाने वाले शिक्षकों के लिए धन नहीं है। हमारी सरकार आने पर शिक्षकों के हितों से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



