बिहार के रंजन कुमार के असाधारण उपलब्धि पर गर्व चिराग ने दी बधाई

Summary :

पटना लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान ने बिहार के वैशाली जिले के बिठौली ग्राम के निवासी रंजन कुमार को इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकार्ड में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी है।

पटना लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान ने बिहार के वैशाली जिले के बिठौली ग्राम के निवासी रंजन कुमार को इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकार्ड में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी है। उनकी इस उपलब्धि को असाधारण बताते हुए चिराग पासवान ने विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी वैशाली जिले के साथ ही बिहार एवं देश के लिए बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे।
इससे पूर्व गोल्ड मेडल जीतकर वैशाल जिला एवं बिहार का नाम रौशन करने वाले रंजन कुमार ने नयी दिल्ली में लोजपा(आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी इस उपलब्धि के बारे में उन्हें विस्तृत जानकारी दी। श्री चिराग ने रंजन कुमार की शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामना दी। साथ ही आगे भी उनसे इसी तरह की उपलब्धि हासिल करने की उम्मीद जतायी।इस आशय कि जानकारी प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह ने दी।

Ujjwal Jain