लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने सर्वसम्मति से मंगलवार को चिराग पासवान को पार्टी अध्यक्ष चुना है। रामविलास पासवान के आवास पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में इस फैसले पर मोहर लगाई। बैठक में पार्टी के राज्य प्रमुख भी शामिल हुए। बैठक में पार्टी के नए प्रमुख के रूप में चिराग पासवान के नाम पर आम सहमति बनी।
बैठक के बाद रामविलास पासवान ने कहा, मुझे उम्मीद है कि चिराग के नेतृत्व में पार्टी आगे बढ़ेगी। पार्टी को और मजबूत किया जाएगा। चिराग बिहार की जमुई लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं। लोजपा के इस फैसले के बाद पार्टी की कमान अब पूरी तरह युवा हाथों में आ चुकी है।

बिहार में पार्टी की कमान पहले ही राम विलास पासवान के भाई और पूर्व सांसद दिवंगत रामचंद्र पासवान के बेटे प्रिंस राज को सौंपी गई थी। प्रिंस ने हाल ही में समस्तीपुर लोकसभा उपचुनाव में जीत हासिल की थी।


Download Android App
Download iOS App



