पटना, (पंजाब केसरी) : लोक जनशक्ति पार्टी रामिलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की मौजूदगी में नेशनल बीएड कॉलेज की निदेशक डॉ माधुरी कुमारी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का अध्यक्षता एवं संचालन पार्टी उपाध्यक्ष विष्णु पासवान ने की। मौके पर सभा को संबोधित करते हुए श्री चिराग पासवान ने कहा कि विरोधी शक्तियां लगातार मुझे निस्तेनाबूत करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन मुझ पर जनता का विश्वास बरकरार है। आज उसी विश्वास की देन है कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को विशाल जन समर्थन मिल रहा है। आए दिन योग्य, अनुभवी शिक्षित और जुझारू लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।

पटना के रविन्द्र भवन में आयोजित इस मिलन समारोह में लोजपा (रा) के प्रधान महासचिव संजय पासवान, प्रदेश संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह, अशरफ अंसारी, प्रचार-प्रसार प्रमुख संजय कु. सिंह, विस्तार प्रमुख अजय कुशवाहा, अध्यक्ष अल्पसंख्य प्रकोष्ठ इमाम गजाली, प्रदेश प्रवक्ता दिनेश पासवान, नन्द पासवान, महासचिव रंजन सिंह, अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ अजय, छात्र अध्यक्ष प्रिंस राज, युवा प्रधान महासचिव प्रकाश कुशवाहा, पटना पश्चिमी जिलाध्यक्ष चंदन यादव, मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान, आनंद चंद्रवंशी, कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश भारती के साथ सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दिनेश पासवान ने दी।


Download Android App
Download iOS App



