Chirag Paswan on Bihar image controversy: बिहार की राजनीति इन दिनों काफी रोमांचक देखा जा रहा है। इसी बीच पटना में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में जाकर चुनावी फायदा लेने के लिए बिहार को गरीब और पिछड़ा बताना गलत है। लोजपा मुखिया ने सवाल उठाया कि अगर बिहार को गरीब बताया जा रहा है, तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है, इसका जवाब भी देना चाहिए। इतना ही नहीं चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव और राजद के कार्यकाल पर भी जमकर निशाना साधा।
Chirag Paswan on Bihar image controversy: राजद के कार्यकाल पर जमकर बोला हमला
#WATCH | पटना: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “दूसरे राज्य में जाकर नेता प्रतिपक्ष(तेजस्वी यादव) चुनावी लाभ के लिए अपने ही गृह राज्य को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। अगर दूसरे राज्य में जाकर उन्हें बताना पड़ रहा है कि बिहार सबसे गरीब राज्य है तो बिहार को गरीब बनाए रखने वाले… pic.twitter.com/fU0sWhVWYi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2026
चिराग ने इस दौरान राजद कार्यकाल का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि बिहार को लंबे समय तक पिछड़ा बनाए रखने में राजद (Rashtriya Janata Dal) और उसके 90 के दशक के शासनकाल की बड़ी भूमिका रही है। पासवान ने कहा कि जो लोग आज बिहार की छवि खराब कर रहे हैं, उन्हें अपने पुराने कामों पर भी नजर डालनी चाहिए और ऐसी बातों के लिए शर्म आनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों को आड़े हाथ लिया और कई मामलों में तंज कसा।
Chirag Paswan News: नीतीश कुमार को लेकर क्या बोले चिराग?
मीडिया से बातचीत में पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के अनुभव और वरिष्ठता का पूरा सम्मान किया जाएगा। केंद्र की मोदी सरकार और बिहार में बनने वाली नई सरकार दोनों ही उनके मान-सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करेंगी। जल्द ही बिहार को नया मुखिया मिलेगा। हाईकमान जल्द ही बिहार में मुख्यमंत्री की घोषणा कर सकता है।
यह भी पढ़ें – जयपुर का ‘Pink Elephant’ विवाद, फोटोशूट के बाद हथिनी की मौत पर सोशल मीडिया में मचा बवाल

























