देश भर में मजदूरों के साथ हुई नाइंसाफी, सम्मान मिलने की जगह हो रहे अपमानित :चिराग पासवान

Summary :

सबके लिए बहुमंजिला मकान बनाने वाला खुद झोपड़पट्टी में रहता है। इसकी सुध लेनेवाला कोई नहीं है। उल्टे सरकार इनके झोपड़पट्टी पर बुलडोजर चलवा रही है।

पटना,(पंजाब केसरी) : सबके लिए बहुमंजिला मकान बनाने वाला खुद झोपड़पट्टी में रहता है। इसकी सुध लेनेवाला कोई नहीं है। उल्टे सरकार इनके झोपड़पट्टी पर बुलडोजर चलवा रही है। यह बात मजदूर दिवस के अवसर पर आशियाना रोड में विल्ड़िंग मजदूर यूनियन के विशाल सभा को सम्बोधित करते हुए, लोजपा-(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने कही, उन्होंने कहा कि देश भर में मजदूरों के साथ नाइंसाफी हुआ है। मेहनत कश मजदूरों को नीचा समझा गया है। इसे सम्मान देने के बजाय अपमानित किया जाता रहा है। शहर से गांव तक,खेत खलिहान से,कारखाना और मकान बनाने वाले मजदूरों ने दौलत पैदा किया उन्हें दलित कहा गया। अछूत कहा गया। समाज में भागीदारी देने के बजाये वंचित तपका बना दिया। 
मजदूरों को सम्मान देने की जगह किया जा रहा है अपमानित 
उन्होंने कहा आज जरूरत है इस पुराने शोषण-दोहन और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करने की। गरीब मजदूरों की बड़ी जमायत बने। संगठित और असंगठित क्षेत्र के मजदूर पूरा बिहार बदल सकते है। समारोह की अध्य्क्षता मो. सलाम ने किया। संचालन प्रदेश अध्यक्ष शिवजी प्रसाद यादव ने किया। 
मजदूर सभा को लोजपा-(रा.) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी,संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पाण्डेय,पार्टी के प्रधान महासचिव संजय पासवान,युवा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नन्द किशोर यादव, प्रदेश महासचिव विभीषण शर्मा,युवा लोजपा(रा.)के प्रदेश प्रवक्ता अमन शांडिल्य,पार्टी के प्रदेश सचिव दिलीप यादव, कुमार अनिल,राम सुन्दर प्रसाद,राज किशोर शर्मा,राजीव सिंह, विश्वकर्मा जी,गौतम राय, उमेश यादव,भरत प्रसाद सिंह,शिव दयाल ने सम्बोधित किया।

Desk Team