बिहार के मुंगेर में देवी दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई गोलीबारी और पथराव की घटना पर नीतीश सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। इसी चरण में एनडीए की पूर्व सहयोगी एलजेपी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने इस घटना की जलियांवाला हत्याकांड से तुलना करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनरल डायर बता दिया।
बुधवार को इस घटना पर बोलते हुए चिराग ने पूछा, मुंगेर में गोलीबारी और लाठीचार्ज की घटना के लिए कौन जिम्मेदार है?मुख्यमंत्री अब जनरल डायर की भूमिका निभा रहे हैं जिन्होंने जलियांवाला हत्याकांड का आदेश दिया था। घटना में जांच की मांग करते हुए उन्होंने कहा, मुझे यकीन है कि सीएम इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं, एक जांच की जानी चाहिए।
मुंगेर मामला : तेजस्वी ने कहा- पुलिस ने लोगों को ढूंढ-ढूंढ कर पीटा, कांग्रेस ने सरकार से बर्खास्तगी की मांग की
दरअसल, बिहार चुनाव से पहले मुंगेर जिले में देवी दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान गोलीबारी और पथराव होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और सुरक्षाकर्मियों सहित दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना मुंगेर शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत दीन दयाल उपाध्याय चौक पर सोमवार देर रात हुई।
पुलिस गोलीबारी में 20 साल के एक युवक की मौत हो गई। हालांकि प्रशासन ने कहा कि वह भीड़ के बीच से किसी के द्वारा चलाई गई गोली से मारा गया था। वहीं मुंगेर के जिलाधिकारी राजेश मीणा ने कहा कि पुलिस पर गोलीबारी की गई। चुनाव से पहले हुई इस घटना पर सियासत भी शुरू हो गई है। सम्पूर्ण विपक्ष ने इसके लिए बिहार की नीतीश सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



