भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों यूएई में आईपीएल खेल रहे हैं। आईपीएल में विराट कोहली रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर की कप्तानी करते हैं और इस साल आरसीबी का प्रदर्शन बेहद अच्छा रहा है। प्लेऑफ में जाने की संभावना लगभग आरसीबी की इस साल पक्की होती हुई दिखाई दे रही हैं।

हालांकि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कुछ वक्त पहले ही फैन्स के साथ अपने जल्द पैरेंट्स बनने की खबर साझा की थी। विराट और अनुष्का के लिए यह पल बहुत ही खास है। विराट और अनुष्का के घर नया मेहमान अगले साल जनवरी में आएगा। विराट के साथ अनुष्का शर्मा भी यूएई में इस समय है। कई मैचों में वह पति विराट कोहली और आरसीबी की टीम को चीयर करती हुईं स्टेडियम में देखीं गई हैं।

सीएसके के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच में भी अनुष्का शर्मा आरसीबी को चीयर करने के लिए मैदान में पहुंची थीं। सीएसके के खिलाफ आरसीबी भले ही मैच हार गई हो लेकिन मैदान पर ऐसा वाकया देखने को मिला जिसे देखकर फैन्स का दिल नाच उठा।

आईपीएल के इस सीजन में पहली बार अपनी टीम को जीताने में विराट कोहली पूरी जान लगा रहे हैं वहीं पत्नी अनुष्का का ख्याल रखने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों विराट और अनुष्का का एक वीडियो जमकर वायरल हाे रहा है जिसमें मैदान पर कोहली दिखाई दे रहे हैं और अनुष्का स्टैंड पर खड़ी हुई हैं।
मैदान से ही विराट इशारों में अनुष्का से पूछते हैं कि खाना खा लिया। आईपीएल के 44वें मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच के मैच का यह वीडियो है। इस मैच के दौरान अनुष्का शर्मा से पति विराट कोहली ने मैदान से ही इशारों में पूछा कि उन्होंने खाना क्या खा लिया।

हालांकि सीएसके ने आरसीबी को इस मैच में 8 विकेट से हरा दिया लेकिन अभी भी प्लेऑफ में जगह बनाने की रेस में आरसीबी है। इस मैच में आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में 145 रन 6 विकेट के नुकसान पर बनाए। बुधवार 28 अक्टूबर को आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच में मैच खेला जाएगा जो टीम जीत दर्ज करेगी वह प्लेऑफ में जाने वाली पहली टीम बन जाएगी। इस समय अंक तालिका में मुंबई इंडियंस,दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी 14 अंकों के साथ पहले,दूसरे और तीसरे स्थान पर बनी हुई है। सबकी नजरें आज के मैच पर होंगी।



Download Android App
Download iOS App



