बिहार में बादल छाए, बारिश होने की आशंका

Summary :

बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों के अंदर राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।

बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों के अंदर राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा, “अगले एक-दो दिनों के अंदर पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि, इस दौरान उमसभरी गर्मी का दौर बने रहने के आसार हैं।”पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री, गया का 25.6 डिग्री और पूर्णिया का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

सिंगापुर और भारत का मजबूत रिश्ता दुनिया के लिए अहम : जयशंकर

वहीं, सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

Desk Team