सीएम नीतीश ने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की लोगों से अपील की

Summary :

मुख्यमंत्री नीतीश ने राज्यवासियों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारा बनाये रखें। मुझे विश्वास है कि हम सब मिलकर कोरोना महामारी से निपटने में सक्षम होंगे।

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव दीपक कुमार और पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पाण्डेय को निर्देश दिया है कि वे जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों के माध्यम से यह सुनिश्चित कराएं कि कोरोना संक्रमण के संबंध में लोगों के बीच किसी प्रकार का अफवाह न फैले। लोग भ्रमित न हों और सामाजिक सद्भाव कायम रहे। 
मुख्यमंत्री नीतीश ने राज्यवासियों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारा बनाये रखें। मुझे विश्वास है कि हम सब मिलकर कोरोना महामारी से निपटने में सक्षम होंगे।
बता दें, बिहार समेत देशभर में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बिहार में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 60 तक पहु्ंच गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें कुल 25 मरीज ऐसे जो एक ही गांव सीवान से आते हैं और इन 25 में से 23 लोग एक ही परिवार  के हैं। वहीं, देशभर में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 6,761 तक पहुंच गई है और 206 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, इस वायरस से 516 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 

Desk Team