पटना : फुलवारी शरीफ बुधवार की सुबह आठ बजकर दस मिनट पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक पटना एम्स पहुंच गए ।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत लगातार खराब रहती है, इसी को लेकर नीतीश कुमार सुबह-सुबह पटना एम्स पहुंचे थे । एम्स में सीएम नीतीश कुमार का रेडियोलॉजी विभाग में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । एम्स से मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार का पटना एम्स में सिटी स्कैन कराया गया ।
डॉक्टरों की सलाह के बाद स्वास्थ्य जांच कराकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पौने नौ बजे पटना एम्स से वापस पटना लौट गये। इससे पहले भी 18 सितंबर को भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली एम्स जाकर अपना चेकअप करवाया था।
मुख्यमंत्री के पटना एम्स पहुंचने को लेकर सुबह से ही सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए थे। मुख्यमंत्री पटना एम्स रेडियोलॉजी विभाग में अपना मेडीकल टेस्ट करवाया। एम्स के विभागाध्यक्ष डॉ प्रेम के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने मुख्यमंत्री का मेडिकल टेस्ट किया। मुख्यमंत्री का सिटी स्कैन किया गया है। उनका स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनों से खऱाब चल रहा है।


Download Android App
Download iOS App



