बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को न्यायपालिका से अनुरोध किया कि वह मुकदमों की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित कर कानून का शासन स्थापित करने की सरकार की कोशिश में मदद करे। पटना हाई कोर्ट के नये शताब्दी भवन के उद्घाटन के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुमार ने न्यायपालिका को अपनी सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। भवन का उद्घाटन प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे ने किया।
कुमार ने कहा, ‘‘हम नये कर्मचारियों की भर्ती या नये भवनों के निर्माण के किसी भी प्रस्ताव को शीघता से मंजूरी दे रहे हैं। हम ऐसा करते रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ उन्होंने कहा कि कानून का शासन स्थापित करना एक जिम्मेदारी है, जो सरकार और न्यायपालिका साझा करती है। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार कानून लागू करती है।
लेकिन, यह न्यायपालिका है, जो सुनिश्चित करती है कि दोषी व्यक्ति बच ना निकले।’’ मुख्यमंत्री ने राज्य में आने वाले आंगतुकों से सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर, बापू सभागार और सभ्यता द्वार जैसी वास्तुशिल्प को देखने का भी अनुरोध किया।


Download Android App
Download iOS App



