दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 243 नए मामले आए जबकि संक्रमण से और तीन लोगों की मौत हुई है। शहर के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण से राष्ट्रीय राजधानी में अभी तक कुल 10,909 लोगों की मौत हुई है।आज लगातार चौथा दिन है जब नए मामलों की संख्या 200 या उससे ज्यादा रही है।
शुक्रवार को कोविड-19 के 256 नए मामले आए जो फरवरी में एक दिन में आए सबसे ज्यादा मामले हैं। वहीं बृहस्पतिवार और बुधवार को क्रमश: 220 और 200 नए मामले सामने आए थे। प्रशासन ने बताया कि दिल्ली में शनिवार को संक्रमण की दर 0.36 प्रतिशत थी। शहर में अभी तक कुल 6,39,092 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



