पटना साहिब : विश्व के दूसरे तख्त श्री हरिमंदिर साहिब में दशमेश गुरू श्री गोविन्द सिंह जी के 352वें प्रकाशोतसव के सफलता पूर्वक संपन्न होने पर गुरूवाणी प्रचार सेवा केन्द्र ने तख्त श्री हरिमंदिर साहिब के प्रबंधक कमिटी के महासचिव सरदार महेन्द्र पाल ङ्क्षसह ढिल्लन का अभिनंदन कर उन्हें बधाई दी है। गुरूवाण प्रचार केन्द्र के अध्यक्ष प्रो. लालमोहर उपाध्याय ने कहा कि श्री ढिल्लन के आने से गुरूवाणी प्रचार प्रसार का कार्य बढ़ा है।
बाद में महासचिव ने बताया कि गुरू नानक देव जी के 550वां साला प्रकाशोत्सव नवम्बर में होगा। इस अवसर पर गुरू नानक देव जी महाराज के बिहार यात्रा व गुरू गोविन्द ङ्क्षसह द्वारा लिखित गोविन्द रामायण के हिन्दी में प्रकाशन का दायित्व गुरूवाणी प्रचार केन्द्र को दिया गया है। बधाई देने वालों में सरदार त्रिलोक सिंह निषाद, दलजीत ङ्क्षसह, महाकांत राय, दिलीप सिंह पटेल, सूरज सिंह, शेर सिंह समेत अन्य शामिल थे।


Download Android App
Download iOS App



