राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर टिकट के बदले पांच 5 करोड़ लेने का आरोप लगा है। इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी ने कहा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता अगर कोई टॉम, डिक या हैरी मेरे खिलाफ मामला दर्ज करवाता है।
पटना की एक अदालत द्वारा मामले में आरजेडी नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। इसपर तेजस्वी ने कहा कि अगर कोई टॉम, डिक या हैरी मेरे खिलाफ मामला दर्ज करता है तो मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन सवाल यह है कि शिकायतकर्ता को 5 करोड़ रुपये कहां से मिले?
दो विधानसभा सीट पर उम्मीदवार उतारकर उपचुनाव में टक्कर देंगे चिराग, ‘असली लोजपा’ का होगा फैसला
उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो. उन्होंने ये भी कहा कि अगर इस मामले में ये साबित होता है कि जिसने भी उन पर आरोप लगाया है, वह गलत हैं तो उस व्यक्ति के खिलाफ गंभीर कार्रवाई होनी चाहिए।
दरअसल, कांग्रेस नेता संजीव कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि तेजस्वी यादव और मीसा भारती के साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर ने उनसे पांच करोड़ लिए थे लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला।
इस मामले में संजीव कुमार सिंह ने पटना की एक अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद 16 सितंबर को अदालत ने तेजस्वी और मीसा भारती समेत अन्य नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच के भी आदेश दे दिए थे।


Download Android App
Download iOS App



