पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह और तनातनी समाप्त होने के बाद अब अगला नंबर राजस्थान का है, जहां पंजाब की ही तरह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच विवाद जारी है। इस बीच पिछले शुक्रवार यानी 17 सितंबर को कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नें राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ मैराथन बैठकें कीं थी। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच राजस्थान की स्थिति के साथ ही 2024 लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के लक्ष्यों पर भी चर्चा की गई थी।
बता दें कि राहुल गांधी और सचिन पायलट के बीच यह मैराथन बैठक अमरिंदर सिंह के पंजाब के सीएम पद से इस्तीफा देने से ठीक एक दिन पहले यह बैठक हुई थी। पायलट जुलाई 2020 तक राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री थे। हालांकि, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ बागी रवैया अपनाने के बाद उनसे ये दोनों ही पद वापस ले लिए गए थे। जानकारी के मुताबिक, राहुल और सचिन की बैठक के दौरान राजस्थान में पायलट की बहाली को लेकर गंभीर रूप से चर्चा की गई। हालांकि, पार्टी में फिलहाल किसी बड़े फेरबदल की उम्मीद नहीं है।
कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि फिलहाल पार्टी का पूरा ध्यान 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड विधानसभा चुनावों पर है। बताते चलें कि सचिन पायलट ने इस मीटिंग को लेकर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है लेकिन कई नेताओं का कहना है कि कांग्रेस अपनी प्रदेश की सरकारों में फेरबदल के समय 2024 लोकसभा चुनावों के लक्ष्यों को ध्यान में रख रही है। कांग्रेस के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने बताया, राहुल गांधी की योजना यह है कि 2024 लोकसभा चुनावों को ध्यान मे रखते हुए ही राज्यों में फेरबदल किए जाएं।


Download Android App
Download iOS App



