बिहार में भागलपुर जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र में अपराधियों ने आज सुबह कांग्रेस के नेता और जिला परिषद के सदस्य के भाई सोनू राय की गोली मारकर हत्या कर दी। नवगछिया की पुलिस अधीक्षक निधि रानी ने यहां बताया कि भागलपुर जिला परिषद के सदस्य एवं कांग्रेस नेता गौरव राय का भाई सोनू राय (34) सुबह में मोटरसाइकिल से भागलपुर से अपने घर बिहपुर थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव जा रहे थे तभी जगतपुर गांव के निकट घात लगाये दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।
अयोध्या में सुरक्षा बलों की चप्पे-चप्पे पर नजर, आज बेंच बैठेगी, 3 दिन मोल्डिंग ऑफ रिलीफ
इस घटना में श्री राय की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी फरार हो गयें। निधि ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।उन्होंने बताया कि जिला परिषद चुनाव में वार्ड परिषद सदस्य गौरव राय के दबंग प्रतिद्वंद्वी राकेश राय की संलिप्तता की बातें सामने आ रही है।
इस बीच, बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह ने इस हत्याकांड की निंदा करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। उन्होंने अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग राज्य के पुलिस महानिदेशक से की है। वहीं, भागलपुर जिला परिषद के अध्यक्ष टुनटुन साह ने भी राय की हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए इस घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी और उनके परिजनों को पूरी सुरक्षा प्रदान करने की मांग राज्य सरकार से की है।


Download Android App
Download iOS App



