कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज बिहार में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

Summary :

Bihar News: लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज बिहार के समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। खड़गे कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में लोगों से वोट की अपील करेंगे। समस्तीपुर से सन्नी हजारी कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, जो नीतीश सरकार में जेडीयू कोटे से मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे हैं। वहीं, मुजफ्फरपुर में मौजूदा सासंद और बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आए अजय निषाद के समर्थन में मल्लिकार्जुन खड़गे रैली करेंगे। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद खड़गे का यह दूसरा बिहार दौरा है। Highlights मल्लिकार्जुन खड़गे आज समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में…

Bihar News: लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज बिहार के समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। खड़गे कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में लोगों से वोट की अपील करेंगे। समस्तीपुर से सन्नी हजारी कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, जो नीतीश सरकार में जेडीयू कोटे से मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे हैं। वहीं, मुजफ्फरपुर में मौजूदा सासंद और बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आए अजय निषाद के समर्थन में मल्लिकार्जुन खड़गे रैली करेंगे। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद खड़गे का यह दूसरा बिहार दौरा है।

Highlights

  • मल्लिकार्जुन खड़गे आज समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में जनसभा करेंगे
  • खड़गे सन्नी हजारी और अजय निषाद के लिए वोट की अपील करेंगे
  • बिहार से कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ रही है

 

बिहार में कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ रही है चुनाव

आपको बता दें, बिहार में कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इनमें भागलपुर, किशनगंज, कटिहार, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सासाराम, पटना साहिब और पश्विम चंपारण शामिल हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं की जनसभाएं अपने-अपने इलाकों में कराने पर जोर लगा रहे हैं। हालांकि, अन्य राज्यों में व्यस्तता के चलते राहुल गांधी, प्रियंका गांधी की रैलियां बिहार में नहीं हो पा रही हैं। आपको बता दें, राहुल गांधी ने बिहार में सिर्फ एक रैली भागलपुर में की थी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Rahul Kumar Rawat