पटना,(पंजाब केसरी) : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की नियुक्ति सम्बन्धी सूची बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह व प्रदेश प्रभारी भक्तचरण दास के अनुमोदन पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने जारी कर दी। नवनियुक्त 39 जिलाध्यक्षों में पश्चिम चंपारण से भारत भूषण दुबे, पूर्वी चंपारण से इंजीनियर शशि भूषण, मुजफ्फरपुर से अरविंद मुकुल, सीतामढ़ी से कमलेश कुमार सिंह, गोपालगंज से ओमप्रकाश गर्ग, मधुबनी से मनोज मिश्रा, दरभंगा से सीताराम चौधरी, समस्तीपुर से अबू तमीम, सहरसा से मुकेश झा, सुपौल से विमल यादव, मधेपुरा से सत्येंद्र कुमार यादव, अररिया से जाकिर हुसैन,

पूर्णिया से नीरज सिंह, किशनगंज से इमाम अली, कटिहार से सुनील यादव, भागलपुर से परवेज जमाल, बांका से कंचना सिंह, मुंगेर से विधायक डॉ अजय कुमार सिंह, लखीसराय से अमरेश कुमार अनीस, शेखपुरा से सत्यजीत सिंह, जमुई से राजेंद्र सिंह, बेगूसराय से अभय कुमार सार्जन, नालंदा से पूर्व विधायक रवि ज्योति, पटना महानगर से शशि रंजन, पटना ग्रामीण 1 से सुमित कुमार सन्नी, पटना ग्रामीण 2 से रघुनंदन पासवान, भोजपुर से अशोक राम, बक्सर से डॉ. मनोज कुमार पांडेय, रोहतास से कन्हैया सिंह, कैमूर से सुनील कुशवाहा, गया से डॉ. गगन कुमार मिश्र, जहानाबाद से गोपाल शर्मा, अरवल से धनंजय शर्मा, औरंगाबाद से राकेश कुमार सिंह, नवादा से सतीश कुमार, सारण से अजय कुमार सिंह, वैशाली से मनोज शुक्ला, शिवहर से नूरी बेगम और सीवान से विदु भूषण पांडेय को नई जिम्मेदारी दी गयी है।


Download Android App
Download iOS App



