हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार के नेतृत्व में नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर चर्चा की गई। पार्टी के दिल्ली प्रदेश कार्यालय चितरंजन पार्क में पार्टी के अनेकों पदाधिकारियों ने अपनी बात रखी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि नया संसद भवन नए भारत की नींव रखेगा।
आजादी के ७५ वर्ष में भारत ने अनेकों तरक्की देखी है और कई मोर्चों पर अब भी तरक्की देखनी बाकी है। भारत के नवनिर्माण में सभी जाति और धर्म के लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। लेकिन आज भी जिस प्रकार से दलित, वंचित और पिछड़े समाज के लोग मुख्यधारा से दूर हैं ऐसे में नए संसद भवन का जुड़ाव दलित समाज के लोगों से होना चाहिए। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर हमेशा से ही अ जीतन राम मांझी और संतोष कुमार सुमन जी के नेतृत्व में दलित और वंचितों के लिए कार्य करती रही है। दिल्ली के प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि नए संसद भवन का उद्घाटन दलित समाज से ताल्लुक रखने वाले महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के हाथों होना चाहिए। साथ ही इस संसद भवन का नामकरण बाबा साहेब के नाम पर होना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



