पटना ,(जे.पी. चौधरी): उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा कि प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के लिए बिहार के आग्रह पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलने से अब तक 3.5 लाख लोग सुरक्षित लौट चुके हैं। 15 लाख और लौटने वाले हैं, लेकिन ममता बनर्जी और कांग्रेस शासित राज्य ज्यादा ट्रेनें चलाने की मंजूरी न देकर मजदूरों को पैदल, साइकिल या ट्रक से लौटने पर मजबूर कर रहे हैं। ट्रेन चलाने में बाधक बनना, मजदूरों का किराया कांग्रेस के फंड से देने का झूठ फैलाना और फिर बिना कोई सूची सौंपे यूपी सरकार से 1000 बसों की अनुमति मांगने का वीडियो जारी करना कांग्रेस के दोहरे चरित्र को उजागर करता है।श्री मोदी ने कहा कि सोनिया-राहुल-प्रियंका की कांग्रेस कोरोना काल में सरकार के खिलाफ रोष फैलाकर दुनिया में भारत को बदनाम करने के लिए मजदूरों को पैदल चलने पर मजबूर भी कर रही है और दूसरी ओर बसें भेजने वाले मसीहा की छवि भी बनाना चाहती है।
कांग्रेस बताये कि जब यूपी ने 1200, बिहार ने 700 और मध्य प्रदेश ने 240 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाने की अनुमति दी, तब कांग्रेस शासित राजस्थान और छत्तीसगढ़ ने कितनी ट्रेनें चलाने की अनुमति दी है? लालू प्रसाद को ममता दीदी से पूछना चाहिए कि बंगाल ने केवल नौ ट्रेन और हेमंत सोरेन ने सिर्फ 38 श्रमिक स्पेशल चलाने की अनुमति क्यों दी? रेलवे रोजाना 500 विशेष ट्रेन चलाने को तैयार है, लेकिन तब कांग्रेस, राजद को मजदूरों की पैदल यात्रा के मार्मिक दृश्य पर राजनीति का मौका कैसे मिलेगा?


Download Android App
Download iOS App



