कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी चाहेगी कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई अपनी जांच रिपोर्ट जल्दी सौंपे और मामले की त्वरित सुनवाई के लिए विशेष अदालत का गठन किया जाए, लेकिन हमें बिहार में बाढ़, बेरोजगारी और किसानों के सामने आने वाली समस्याओं जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों से हमें नहीं भटकना है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ‘‘उनकी पार्टी चाहेगी कि सीबीआई तीन महीने में अपनी जांच पूरी करे और मामले की त्वरित सुनवाई के लिए विशेष अदालत का गठन किया जाए।’’
उन्होंने कहा, आप सभी से मेरा विनम्र निवेदन है कि हम उस दर्द को समझते हैं जो इस धरती के लाल की असामयिक मृत्यु का कारण लोगों को हुआ होगा। उनके परिवार को न्याय मांगने का अधिकार है और यह अच्छा है कि उनकी इच्छा को मंजूरी दी गई है।
सुरजेवाला ने कहा, ‘‘लेकिन ऐसा न हो कि हम इसको लेकर प्रदेश के अन्य ज्वलंत मुद्दों से भटक जाएं। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो ”झूठ की रेलगाड़ी” दौडा रहे हैं और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो खुशी खुशी इसके सवारी बन गए हैं, को बच निकलने का मौका दें।’’
सुरजेवाला ने बिहार में विपक्षी महागठबंधन में दरार की खबरों को भी खारिज करते हुए कहा कि सरकार में किसानों के विधेयक के विरोध में कांग्रेस और राजद साथ साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख मदन मोहन झा यहां मौजूद हैं।
अब से कुछ दिनों में वे आपके सामने नीतीश कुमार सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए अपनायी जाने वाली रणनीति रखेंगे। सुरजेवाला ने कांग्रेस के इस तर्क को दोहराया कि हाल ही में पारित किसानों का बिल किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य जैसे लाभों से वंचित करेगा और बड़े कॉर्पोरेट्स को अनुचित लाभ हासिल करने में मदद करेगा।


Download Android App
Download iOS App



