पटना : लोकजन विकास मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भुवनेश्वर लोहरा ने कहा कि देश की जो स्थिति बनी हुई है ऐसे में समाजवादी विचारधारा समय की मांग है। समाजवाद के नाम पर कई सरकारें बनी, लेकिन उस पर अमल नहीं हुआ। पटना में पत्रकारों से वार्तालाप कर उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार के 20 लोकसभा क्षेत्र से लोविमो का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगी।
मोर्चा का मुख्य उद्देश्य समतामूलक समाज की स्थापना करना होगा। हर हाथ को काम और हर खेत को पानी मिलनी चाहिए। किसानों की हालत दयनीय बनी हुई है उन्हें फसल की लागत मूल्य नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की एनडीए स रकार में रोजगार समाप्त हो चुका है। सरकारी विभागों में वेकैंसी नहीं होने के कारण युवा बेरोजगार हैं। रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।
शेखपुरा के अशोक महाराज, गया के राजेन्द्र पासवान ने मोर्चा की सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रमेश पासवान, बिहार प्रदेश प्रधान सचिव सुनील कुमार भारती, प्रदेश संगठन सचिव रीतेश पासवान, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अर्चना चौधरी, फारूक हुसैन अंसारी, जयप्रकाश यादव, धर्मराम पासवान, संजय ङ्क्षसह यादव, राजाराम पासवान, मिथलेश पासवान, उमेश प्रसाद, राजकुमार राजवंशी, रामानुज, दीनानाथ चौहान, राजकुमार परासवान समेत अन्य उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



