बिहार में जब से महागठबंधन की सरकार बनी है, तब से किसी ना किसी बात को लेकर राजद और जेडीयू कोटे के मंत्री चर्चा में है। एक बार फिर जनता के सामने कृषि मंत्री सुधाकर सिंह जमकर बरसे और इस बार भी उनका निशाना उनके विभाग के अधिकारी ही थे।
दरअसल, बीते दिन कैमूर जिलें में एक किसान जनसभा को सुधाकर सिंह संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने दावा किया कि उनके विभाग के अधिकारी चोर हैं। किसानों से 25 से 50 हजार रुपये वसूलते हैं। अगर माप तौल अधिकारी दिख जाए तो उसे जूता से पीटिएगा। मंत्री ने अपने बयान में अधिकारियों पर एक बार फिर मिलीभगत का आरोप लगाया था।
मंत्री ने दिया अपना मोबाइल नंबर
इसी के साथ उन्होंने भरी जनसभा में अपना मोबाइल नंबर देते हुए कहा, ‘हमारा मोबाइल नंबर रख लो। अगर कोई परेशान करे तो तुरंत कॉल करना। हम जांच के बाद कार्रवाई करेंगे। ‘ मंत्री लगातार अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बने हुए है। अब उनके जूते से मारने वाले बयान सभी को चौंका दिया है।


Download Android App
Download iOS App



