‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के विनर बने फेमस कोरियोग्राफर तुषार कालिया, फैजल शेख बने रनर अप

Summary :

बॉलीवुड के जाने माने कोरियोग्राफ तुषार कालिया ने रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 का खिताब अपने नाम किया है। तुषार कालिया समेत जन्नत जुबैर फैजल शेख मोहित मलिक रुबीना दिलैक ने अपनी जगह बनाई टॉप कंटेस्टेंट्स में बनाई थी।

छोटे पर्दे का मशहूर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 को अपना विनर मिल गया है।
हर बार की तरह खतरों के खिलाड़ी शुरुआत से 
ही चर्चा में बना हुआ था। शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स आए थे। मगर
सभी को पछाड़ कर बॉलीवुड के फेमस
कोरियोग्राफ
तुषार कालिया
ने खतरों के
खिलाड़ी 12 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फिनाले के टॉप कंटेस्टेंट्स जन्नत जुबैर
फैजल शेख मोहित मलिक रुबीना दिलैक और तुषार कालिया के बीच कड़ा मुकाबला देखने को
मिला।

Khatron Ke Khiladi 12: Tushar Kalia Wins Rohit Shetty's Show, Thanks Fans  For 'Love and Support'

तुषार कालिया को खतरों के खिलाड़ी 12 की ट्रॉफी के साथ 20 लाख रूपये प्राइज
मनी और एक स्विफ्ट डिजायर कार भी मिली। वही टिक-टॉक स्टार फैजल शेख रनर अप रहे।
फैजल और तुषार के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। वहीं टीवी एक्टर मोहित मलिक
दूसरे रनर अप रहे। हर सीजन की तरह इस सीजन का फिनाले भी काफी जबरदस्त और धमाकेदार
रहा।

Khatron Ke Khiladi 12 Grand Finale Highlights: Tushar Kalia wins the Rohit  Shetty led show | PINKVILLA

खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेट्टी ने इस बार शो फिनाले एपिसोड में अपनी
अपकमिंग फिल्म सर्कस की पूरी स्टार कास्ट रणवीर सिंह
, पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा, संजय मिश्रा, सिद्धार्थ जाधव और जॉनी लीवर को बतौर गेस्ट शामिल किया। शो के दौरान स्टार्स
ने सभी कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती की। कंटेस्टेंट्स ने पहले ही सोशल मीडिया
पर बॉलीवुड एक्टर्स के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर दी थी।

Faisal Shaikh: 10 lesser-known facts about Khatron Ke Khiladi 12 contestant  | PINKVILLA

वहीं तुषार कालिया की बात करें तो वह बॉलीवुड के मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर
हैं। इसी के साथ वह टीवी के पॉपुलर डांस रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट और डांस
दीवाने को जज भी कर चुके हैं। खास बात ये है कि तुषार कालिया खतरों के खिलाड़ी के
ऑफर को 3 बार रिजेक्ट कर चुके है मगर इस बार वो शो का हिस्सा बने और उन्होंने
खतरों के खिलाड़ी सीजन-12 जीता भी लिया।

Khatron Ke Khiladi 12 contestant Tushar Kalia opens up on marriage plans  with fiance Triveni Barman | PINKVILLA

पर्सनल लाइफ की बात करें तो इसी साल कोरियोग्राफ तुषार कालिया ने अपनी
गर्लफ्रेंड त्रिवेणी बर्मन से सगाई की थी। उन्होंने अपनी सगाई की तस्वीरे सोशल
मीडिया पर पोस्ट की थी जिस पर उनके फैंस ने खूब प्यार लुटाया था। बता दें कि
त्रिवेणी बर्मन असम की मॉडल हैं और वो साल 2017 में
‘फेमिना मिस इंडिया’ का खिताब भी जीता चुकी हैं।

Desk Team