पटना : पंजाबी बिरादरी के वार्षिक आम बैठक एवं चुनाव में दलजीत खन्ना को एक बार फिर सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया है। पिछले दो वर्षों के अंतराल के बाद ही कोई सदस्य पुन: अध्यक्ष बन सकता है लेकिन पिछले दिनों संविधान में संशोधन कर उन्हें पुन: सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया है।
14 कार्यकारिणी समिति के चुनाव में 22 सदस्यों ने अपना नामांकन कराया था जिनमें 14 विजय हुए, उनमें मेजर मंजीत सिंह सरला, इन्द्रपाल सिंह, कुलदीप सिंह बग्गा, जगजीत सिंह जसवंत सिंह, बृज कुमार बग्गा, अनिल कुमार मनोचा, नीरज गांधी, अरूण कुमार गुप्ता, हरि सुमिरन ङ्क्षसह मधुुसुदन सिंह, सुमित कुमार, रमेश चन्द्र जेटली, प्रेम सागर चोपड़ा हैं।
पंजाबी बिरादरी के कुल सदस्यों की संख्या 650 है जिसमें से 187 सदस्यों ने आज अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इन्हीं में से अब अध्यक्ष द्वारा दो पद उपाध्यक्ष, एक महासचिव, एक कोषाध्यक्ष एवं विभिन्न कमेटी के चेयरमैन बनाये जायेंगे और अध्यक्ष द्वारा चार सदस्यों को मनोनीत भी किया जायेगा।


Download Android App
Download iOS App



