लव मैरिज से नाराज पिता ने बेटी के पति को दिल में मारी गोली, बिहार की ये घटना सुनकर हिल जाएंगे आप

Summary :

DMCH Intercaste Marriage: बिहार के दरभंगा से दिल दहला देने वाली एक खबर सामने नहीं आई है। शहर के डीएमसीएच में नर्सिंग की एक छात्रा तन्नू प्रिया के लिए उसके पिता प्रेम शंकर झा ही विधवा होने का कारण बन गए। तन्नू का दूसरी जाती से शादी करना उसके पिता के लिए असहनीय बन गया था। चार महीने से वह आपने दामाद और बेटी से बदला लेने का प्लान कर रहा था। DMCH Intercaste Marriage: जानें पूरा ममला बिहार के दरभंगा से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। शहर के डीएमसीएच में नर्सिंग की छात्रा तन्नू प्रिया के…

DMCH Intercaste Marriage: बिहार के दरभंगा से दिल दहला देने वाली एक खबर सामने नहीं आई है। शहर के डीएमसीएच में नर्सिंग की एक छात्रा तन्नू प्रिया के लिए उसके पिता प्रेम शंकर झा ही विधवा होने का कारण बन गए। तन्नू का दूसरी जाती से शादी करना उसके पिता के लिए असहनीय बन गया था। चार महीने से वह आपने दामाद और बेटी से बदला लेने का प्लान कर रहा था।

DMCH Intercaste Marriage: जानें पूरा ममला

बिहार के दरभंगा से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। शहर के डीएमसीएच में नर्सिंग की छात्रा तन्नू प्रिया के पिता प्रेम शंकर झा ही उसकी विधवा होने का कारण बने। तन्नू का दूसरी जाति के व्यक्ति से विवाह करना उसके पिता को पसंद नहीं आया। पिछले चार महीनों से वह अपने दामाद और बेटी से बदला लेने की योजना बना रहे थे।

DMCH Intercaste Marriage
DMCH Intercaste Marriage

DMCH Intercaste Marriage: दूसरी जाति का दामाद नापसंद

बता दें कि प्रेम शंकर सहरसा जिले के रहने वाले हैं। बीते कुछ दिन पहले वो दरभंगा DMCH अस्पताल पहुंचे। इस दौरान आरोपी रेन कोट पहन रखा था और चेहरे पर मास्क और काला चश्मा लगा रखा था। इस दौरान उसने सबसे पहले तो अस्पताल के बाहर लगे अपने दामाद राहुल की बाइक के प्लग की तार काट दी। इस दौरान राहुल का दोस्त गाड़ी की चाभी लेकर नीचे आया और गाड़ी स्टार्ट करने की कोशिश की तो गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई। मौके पर राहुल भी नीचे आ गया।

DMCH Intercaste Marriage: दामाद को मारी गोली

इस दौरान प्रेम शंकर मौका देख गोली चला दी, जो सीधे राहुल के दिल में लगी और वह वहीं गिर गया। घटना के बाद अस्पताल में आक्रोश फ़ैल गया। जब पुलिस ने आरोपी प्रेम शंकर को आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया, तो छात्रों ने उसे बेड सहित बाहर खींच दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही तन्नू इमरजेंसी वार्ड पहुंची, तो वहां अपने पति के शव और पिता को अधमरा देख आवाक रह गई।

DMCH Intercaste Marriage: तन्नू का हाल

DMCH Intercaste Marriage
DMCH Intercaste Marriage

बता दें कि यह सब देखने के बाद तन्नू के आँखों में गुस्सा और नफरत साफ़ झलक रही थी। DMCH में ऐसी घटना पहली बार हुई है, जिससे और अधिक चर्चा का विषय बन गया है। घटना के कुछ घंटों बाद तक अस्पताल सेवा ठप रहा।

ये भी पढ़ें : Huma Qureshi Brother Killed: दिल्ली के निजामुद्दीन में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के भाई की हत्या

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।