RSMSSB Final Result Out Now: जानें कैसे चेक करें रिजल्ट और देखें Cut Off

Summary :

RSMSSB Final Result Out Now: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने 7 अगस्त 2025 को पशु परिचर (Animal Attendant) भर्ती परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2024 के बीच आयोजित हुई थी। इसमें भाग लेने वाले अभ्यर्थी अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके देख सकते हैं। RSMSSB Final Result Out Now: 5,778 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हुआ इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 5,778 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है। इसमें गैर-अनुसूचित क्षेत्र से 5,146 और अनुसूचित क्षेत्र से 632 अभ्यर्थी…

RSMSSB Final Result Out Now: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने 7 अगस्त 2025 को पशु परिचर (Animal Attendant) भर्ती परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2024 के बीच आयोजित हुई थी। इसमें भाग लेने वाले अभ्यर्थी अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके देख सकते हैं।

RSMSSB Final Result Out Now: 5,778 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हुआ

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 5,778 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है। इसमें गैर-अनुसूचित क्षेत्र से 5,146 और अनुसूचित क्षेत्र से 632 अभ्यर्थी शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों की सूची पशुपालन विभाग को नियुक्ति प्रक्रिया के लिए सौंप दी गई है। इन सभी उम्मीदवारों के दस्तावेजों और पात्रता की जांच पशुपालन विभाग, जयपुर द्वारा की गई थी।

RSMSSB Final Result Out Now: देखें कट ऑफ

परीक्षा के बाद बोर्ड ने 3 अप्रैल 2025 को प्राथमिक चयन सूची पशुपालन विभाग को भेजी थी। इसके आधार पर विभाग ने 10 मार्च 2025 को 1.25 गुना यानी 10,687 अभ्यर्थियों की अस्थायी सूची जारी की थी। बाद में 18 जून 2025 को 1,643 अतिरिक्त अभ्यर्थियों को भी शामिल किया गया। अब बोर्ड ने पात्रता सत्यापन के बाद अंतिम चयन सूची और कट ऑफ मार्क्स की PDF जारी कर दी है।

RSMSSB Final Result Cut Off
RSMSSB Final Result Cut Off
RSMSSB Final Result Cut Off
RSMSSB Final Result Cut Off

फाइनल रिजल्ट PDF ऐसे डाउनलोड करें

  1. सबसे पहले rsmssb.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Results” सेक्शन में जाएं।
  3. “Animal Attendant 2023 Final Recommendation and cut off marks” लिंक पर क्लिक करें।
  4. एक नई विंडो में पीडीएफ खुलेगी, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

अब जिन उम्मीदवारों का चयन हुआ है, उन्हें नियुक्ति की अगली प्रक्रिया के लिए तैयार रहना चाहिए।

Neha Singh