पटना : पटना नगर निगम स्टाफ यूनियन के नेतृत्व में मौर्या लोक स्थित निगम मुख्यालय पर निगम कॢमयों एवं दैनिक मजदूरों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। निगम कर्मियों को संबोधित करते हुए स्टाफ यूनियन के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह ने कहा कि जिन दैनिक मजदूरों की सेवा 10 वर्ष से अधिक हो गयी है उसमें मात्र 113 को नियमित किया गया है जबकि अन्य दैनिक मजदूरों के मामले पर टाल-मटोल किया जा रहा है। पिछले करीब तीन वर्षों से काटे जा रहे भविष्य निधि एवं उसमें जमा प्रत्येक दैनिक मजदूरों का करीब 80 हजार रुपया का कोई हिसाब नहीं दिया जा रहा है। श्री सिंह ने कहा कि निगम के स् थापना शाखा अपरप नगर आयुक्त के नेतृत्व में निगम कर्मियों के विरोध में कार्य कर रहा है जबकि कंकड़बाग अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी कर्मियों को धमका कर अपने निहित स्वार्थों की पूर्ति में लगी हुई है।
श्री ङ्क्षसह ने कहा कि वर्षों से कार्यरत प्रभारी कर्मचारियों को बार-बार मूल पद पर भेजने की धमकी देकर उनका दोहन एवं ब्लैक मेलिंग किया जा रहा है। अनुकम्पा पर नियुक्ति, शेष बचे कर्मियों को एसीपी, कुछ संवर्गों के ग्रेड संबंधी विसंगति, 60 वर्ष की अवधि के पूर्व ही जबरन सेवानिवृति, पेंशन ऑप्सन को लागू करपुन: रोक देना, सातवां वेतन के आधार पर पेंशन नहीं दियाजाना आदि के अतिरिक्त प्रत्येक माह कॢमयों की समस्याओं परर बैठक एवं कंकड़बाग अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी केविरूद्ध लगे आरोपों की जांच की मांग को लेकर निगमकर्मी आगे भी आन्दोलन जारी रखेंगे। इस अवसर पर राजमोहन सिंह, अर्जुन प्रसाद, निवास गुप्ता, शंभू प्रसाद, अरूण शर्मा, राकेश प्रसाद, शिवजी कुंवर, मो. आरीफ एवं शतेन्द्र कुमार ने भी संबोधित किया।


Download Android App
Download iOS App



