खगड़िया। बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने वरिष्ठ साहित्यकार व मंच संचालक डॉ अरविन्द कुमार वर्मा को पटना में आयोजित बलभद्र जयंती सह सम्मान समारोह के द्वितीय सत्र में मोमेंटो देकर सम्मानित किया। अखिल भारतीय वियाहुत कलवार महासभा के तत्वावधान में आयोजित समारोह का उद्घाटन भी उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
सनद रहे, डॉ वर्मा बिहार के पटना, मोतिहारी, बेगुसराय, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया आदि ज़िला मुख्यालय के विभिन्न कार्यक्रमों का सफल संचालन कर चुके हैं। डॉ वर्मा को मोतिहारी के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भारत सरकार के संचार राज्य मंत्री द्वारा ऐंकरिंग अवार्ड मिल चुका है।
डॉ वर्मा को ज़िला पदाधिकारी, खगड़िया द्वारा ” खगड़िया श्री ” सम्मान भी दिया जा चुका है। डॉ अरविन्द वर्मा ने एक भेंट में मीडिया से कहा मंच संचालन करना एक कला है। मंच संचालक, वक्ताओं और श्रोताओं को जोड़ने वाली कड़ी होती है। मंच संचालक को श्रोताओं को बांध कर रखना पड़ता है, तभी कार्यक्रम प्रभावशाली एवं हृदय स्पर्शी बन पाता है। आगे उन्होंने कहा कलाकारों को यथासमय पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र तथा मान सम्मान मिलने से हौसला बढ़ता है।
डॉ वर्मा ने अखिल भारतीय वियाहुत कलवार महासभा के महामंत्री सुशील कुमार वियाहुत, अध्यक्ष दिनेश भगत तथा पूर्व महामंत्री रमेश प्रसाद, बि प्र से (अवकाश प्राप्त अधिकारी) के प्रति आभार जताया। डॉ वर्मा को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मान मिलने पर बधाई देने वालों में प्रमुख हैं ज़िला भाजपा के उपाध्यक्ष दिलीप भगत, डॉ बीर प्रकाश, डॉ राजेश रौशन, अशोक चौधरी, शंकर वर्मा, इन्दु प्रभा, अरुण वर्मा, प्रदीप भगत, डॉ पी पी वर्मा, सदर अस्पताल के हेल्थ काउंसलर अभिलाष, महेश्वर चौधरी, नूतन कुमारी, अरविन्द भगत, मनोज भगत, रतन जायसवाल, शंकर भगत तथा सदा शिव जायसवाल आदि।


Download Android App
Download iOS App



